भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली कमल कलश यात्रा, महिलाओं ने कहा अबकी बार 65 पार

धनबाद: अबकी बार 65 पार के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा धनबाद के भाजपा जिला कार्यालय से कंबाइंड बिल्डिंग तक कमल कलश यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में विधायक राज सिन्हा जिप सदस्य प्रियंका पाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में महिला भाजपाइयों ने शिरकत किया.

मौके पर  मीडिया से बात करते हुए विधायक राज सिन्हा और प्रदेश अध्यक्षा  ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में महिलाओं के हित में एक नहीं अनेकों कार्य किए हैं जिसमें उज्वला योजना, 1 में जमीन की रजिस्ट्री, सखी मंडल की बहनों को आत्मनिर्भर बनने के लिए बैंक लिंकेज एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था के साथ-साथ कई ऐसे कार्य किए हैं जिससे झारखंड की महिलाएं अब निर्बल नहीं बल्कि सबल हो गई हैं. महिलाओं ने यह  ठाना है कि फिर से कमल को जिताना है और इसी क्रम में आजा कमल कलश यात्रा निकाली गई है.