भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने किया झरिया नगर अध्यक्ष को निष्कासित, कहा पार्टी विरोधी कार्य बर्दाश्त नही

झरिया: भाजयुमो जिला जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि पार्टी विरोधी कार्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो लोग पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ व प्रत्याशी के खिलाफ काम करेंगे, ऐसे लोगों को पार्टी बाहर निकाल देगी.  

यह बातें उन्होंने प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि भाजयुमो ने झरिया नगर का अध्यक्षत रवि रवानी को बनाया था. लेकिन उन्होंने पार्टी विरोधी कार्य किया व विपक्षी दलों के साथ मिलकर पार्टी के साथ दगा किया. जिस कारण उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया है. पार्टी ने झरिया नगर का पदभार नगर अध्यक्ष राहुल सोनी को दिया है. अब राहुल सोनी की पूरी टीम कि निगरानी में झरिया नगर को और भी मजबूत किया जाएगा.  

जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की जीत तय है. आम जनता उन्हें ही झरिया के विधायक के रुप में देखना चाहती हैं. इस बार 65 बार के लक्ष्य में रागिनी सिंह भी एक विधायक रूप में शामिल रहेंगी.  

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को लेकर हम जन-जन तक पहुंचने का काम कर रहे हैं. झरिया विधानसभा में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता हैं, जो रागिनी सिंह को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे.  

कांग्रेस पर भारी पड़ेगी भाजयुमो की टीम

इस दौरान अमलेश सिंह ने झरिया विधानसभा के भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बारे में कहा की विधानसभा चुनाव में भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस व विपक्षी दलों पर भारी पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जितना काम हुआ है. वह 70 सालों में कभी नहीं हुआ. कांग्रेस के शासनकाल में सिर्फ लूट मार मचा रहा.  

इस दौरान जिला महामंत्री तमाल राय, जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, सुमित सिंह, अवधेश साव, अवध बिहारी राम, रिंकू शर्मा, राणा मनीष सिंह, रवि मिश्रा, संतोष गोंड, झरिया नगर अध्यक्ष राहुल सोनी, रौनक केसरी, विकास रवानी, रवि आजाद,  पवन रवानी, अभिमन्यु सिंह,  गोलू राज, सुजल शर्मा, अमित रवानी, कृष्णा सोनूकार, अजय रविदास, अंकित कुमार साव, नीरज चौरसिया आदि उपस्थित थे.