भाजपा सरकार जनता की अपेक्षा खरी नही उतरी, झारखंड में झामुमो की सरकार बनना हैं तय : स्टीफन मरांडी

रिपोर्ट - बंटी झा

मैथन:- गुरुवार को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी निरसा विधानसभा में आयोजित झामुमो के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मैथन पहुंचे.   वही मैथन काली पहाड़ी में झामुमो नेता अशोक मंडल व झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया.  

वही मीडिया से बात करते हो गए मरांडी ने कहा कि झारखंड के रघुवर सरकार ने पांच वर्षों में सिर्फ घोषणा की है पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी समस्याओं में कोई बदलाव नहीं आया है इससे राज्य की जनता निराश है जनता बदलाव चाहती है वही भाजपा के खिलाफ महागठबंधन के सवाल पर कहा कि बातचीत चल रही है चुनाव से पहले महागठबंधन का स्वरूप सामने आ जाएगा झामुमो झारखंड की जनता को विकल्प देने के लिए तैयार है वहीं मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी है वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में झामुमो की सरकार बनाना तय है.