सोमवारी पर महिलाओं के बीच चूड़ी, मेहंदी, सिंदूर प्रतियोगिता का आयोजन

गोमो(प्रेम कुमार) : : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की ओर से बरवाडीह गांव स्थित शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया.

जिसमें गांव की महिलाओं के बीच चूड़ी,मेहंदी,सिंदूर प्रतियोगिता व वितरण का आयोजन किया एवं एक दूसरे को बिंदी,चूड़ी,मेहंदी लगाते हुए सावन की शुभकामनाएं देते हुए अपने व अपने परिवार के सुख समृद्धि कि कामना की.

 कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाएं व युवतियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके गीता देवी,मुनी देवी,शोभा देवी, केसिया देवी,जयंती देवी,सावित्री देवी,गायत्री देवी,तारकेश्वर कुमार सहित कई महिलाएं मौजूद थी.