धनबाद से मन्नान मल्लिक, बाघमारा से जलेश्वर महतो, झरिया से पूर्णिमा सिंह को कांग्रेस का टिकट 

धनबाद. सोमवार देर रात कांग्रेस ने धनबाद, झरिया और बाघमारा विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी. धनबाद से पूर्व मंत्री मन्नान मलिक बाघमारा से पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, और झरिया से दिवंगत नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह  पर पार्टी ने भरोसा जताया है.

इस घोषणा के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा. लोग फोन पर और सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे है. पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो पहली बार कांग्रेस के टिकट पर लड़ने जा रहे हैं. कांग्रेस ने दो प्रमुख विधानसभा सिंदरी और निरसा पर सस्पेंस बरकरार रखा है. निरसा सीट कांग्रेस मौजूदा विधायक अरूप चटर्जी के लिए छोड़ सकती है. अशोक मंडल भी निरसा से मजबूत दावेदारी कर रहे हैं. इसी तरह सिंदरी में भी मासस नेता पूर्व विधायक आनंद महतो की मजबूत दावेदारी है.