जीप सदस्य प्रियंका पॉल ने ली भाजपा की सदस्यता, विधायक के रेस में हो सकती है शामिल

धनबाद : रांची में प्रदेश कार्यालय अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में धनबाद जिला परिषद सदस्या प्रियंका पाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई. प्रियंका पाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जिससे पिछले 5 वर्षों से सरकार बेदाग रही एवं पूरे प्रदेश में हो रहे चौतरफा विकास से प्रभावित होकर पार्टी से जोड़ने का निर्णय लियाl. इससे पहले प्रियंका पाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास आशीर्वाद प्राप्त किया.

मुख्यमंत्री रघुवर दास को प्रियंका पाल ने धनबाद जिले के  जनप्रतिनिधियों पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के नीतियों एवं सिद्धांतों के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अपना अहम्  भूमिका निभाने के लिए भरोसा दिलाया एवं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अबकी बार 65 पार तथा घर-घर रघुवर को सार्थक बनाने के लिए पार्टी एवं संगठन को अपना महत्वपूर्ण समय देने की बात कही. इस मुलाक़ात को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रियंका पाल विधायक की रेस में शामिल होने का मन बना रही है