राजीव गांधी ने देश को तकनीकी क्रांति से जोड़ा- सीता राणा

धनबाद : धनबाद कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गयी. इस आयोजन में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के सदस्यों के साथ महिला कांग्रेस कमिटी भी मौजूद रही और राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया.

उन्होंने इस मौके पर कहा देश विकास की अपेक्षा करता है. जरूरत के मुताबिक देश ने हरित क्रांति देखी, जय जवान जय किसान का नारा देखा. देश विकास करे इसके लिए कम्प्यूटर, नेट सेवा ने देश को तरक्की का नव पथ दिया और इसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी. दूरदर्शी रहे राजीव गांधी ने देश को तकनीकी क्रांति से जोड़ा. आज राजीव गांधी के 75 वां जयंती अवसर पर पूरा देश नमन करता है. उनके विचारों को आत्मसात कर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है. इस मौके पर महिला कांग्रेस सदस्य कुसमी देवी, शायना बानो, रिंकू देवी, अख्तरी खातून, जानकी देवी. पुष्पा देवी उपस्थित थी.