विहंगम योग संत समाज धनबाद ने निकाली सबंग यात्रा

धनबाद : राष्ट्रीय स्तर पर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज धनबाद की ओर से 5 किलोमीटर सबंग यात्रा निकाली गई,

यात्रा स्वामी सहजानंद सरस्वती ट्रस्ट से प्रारंभ होकर सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक, हटिया मोड़,विवेकानंद चौक, हरि मंदिर, हिन्द होटल, डाकघर, होते हुए डीआरएम चौक पहुंची फिर वहां से पूजा टॉकीज होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संत आश्रम पहुंची.