दूरदर्शन पर खोरठा भाषा के विकास की संभावनाओं पर बोलेंगे विनय तिवारी

 धनबाद के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रोआम जैसे सुदूर गांव के रहने वाले झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के प्रसिद्ध गीतकार विनय तिवारी दूरदर्शन रांची के अबुआ झारखंड कार्यक्रम के जरिए 16 मई को दर्शकों एवं श्रोताओं से रूबरू होंगे. इससे पहले उनका कार्यक्रम आकाशवाणी में भी आ चुका है. कार्यक्रम में शामिल होकर खोरठा लोकगीत, संगीत एवं सिनेमा के वर्तमान परिपेक्ष में अपने कार्य अनुभव और खोरठा गीत संगीत एवं सिनेमा के आज तक का सफर एवं इनके विकास के संभावनाएं पर अपने विचार दर्शकों के बीच साझा करेंगे. विनय तिवारी दो दशक से भी अधिक समय से खोरठा गीत संगीत साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अभी तक एक हजार से अधिक गीत लिखा है. खोरठा भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. इनकी उपलब्धियों पर कई लोगों नें शोध भी किया है. साथ ही इनके द्वारा रचित कई गीत कविताएं खोरठा पाठ्यक्रम में शामिल भी है. झारखंड सरकार समेत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी विनय तिवारी को सम्मानित किया जा चुका है. विनय तिवारी ने कहा कि मैं दूरदर्शन को धन्यवाद देता हूं, जिसके माध्यम से करोड़ों लोगों तक झारखंड की संस्कृति की बात पहुंचेगी. विनय तिवारी की इस उपलब्धि पर समाज सेवी कृष्ण कुमार तिवारी, राजीव तिवारी, अभिनेता अमन राठौर, खोरठा फिल्म्स के प्रियतम कुमार पप्पू, डॉ अजय तिवारी ने बधाई दी.