Modi 2.0 : पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के साथ विस्तार, जाने कौन किस विभाग का बना मंत्री

New Delhi : प्रधानमंत्री Narendra Modi  (नरेंद्र मोदी) के मंत्रिमंडल विस्तार में बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं. कई बड़े मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है तो कई नए चेहरों को जगह दी गई है.  

मोदी 2. 0 मंत्रिमंडल का विस्तार होते ही तुरंत विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अब साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय की निगरानी करेंगे.  

पहली बार अस्तित्व में आए सहकारिता मंत्रालय को गृह मंत्री अमित शाह ही देखेंगे और धर्मेंद्र प्रधान का विभाग चेंज कर दिया गया है. कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी अच्छा विभाग दिया गया है.  

इस बार कौन से नेता को किस मंत्रालय (New List of Ministers) की जिम्मेदारी दी गई है.  

1. Narendra Modi : Prime Minister and also in-charge in : Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions; Department of Atomic Energy; Department of Space; All important policy issues; and All other portfolios not allocated to any Minister (नरेंद्र मोदी - प्रधान मंत्री और साथ ही इंचार्ज- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं)


कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers)

1. Rajnath Singh  - Defence Ministry (राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्री)

2. Amit Shah - Home Ministry, and Minister of Cooperation (अमित शाह - गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री)

3. Nitin Gadkari - Transport Ministry (नितिन जयराम गडकरी - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री)

4. Nirmala Sitharaman - Minister of Finance; and Minister of Corporate Affairs (निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री)

5. Narendra Singh Tomar - Minister of Agriculture and Farmers Welfare (नरेंद्र सिंह तोमर - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री)

6. Dr Subrahmanyam Jaishankar: Minister of External Affairs (डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर - विदेश मंत्री)

7. Arjun Munda - Minister of Tribal Affairs (अर्जुन मुंडा - जनजातीय मामलों के मंत्री)

8. Smriti Zubin Irani: Minister of Women and Child Development (स्मृति जुबिन ईरानी - महिला एवं बाल विकास मंत्री)

9. Piyush Goyal: Minister of Commerce and Industry; Minister of Consumer Affairs, Food and Public Distribution; and Minister of Textiles (पीयूष गोयल - वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री)

10. Dharmendra Pradhan: Minister of Education; and Minister of Skill Development and Entrepreneurship (धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री)

11. Pralhad Joshi: Minister of Parliamentary Affairs; Minister of Coal; and Minister of Mines (प्रल्हाद जोशी - संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, और खान मंत्री)

12. Narayan Tatu Rane: Minister of Micro, Small and Medium Enterprises (नारायण तातू राणे - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री)

13. Sarbananda Sonowal: Minister of Ports, Shipping and Waterways; and Minister of AYUSH (सर्बानंद सोनोवाल - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री)

14. Mukhtar Abbas Naqvi: Minister of Minority Affairs (मुख्तार अब्बास नकवी - अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री)

15. Dr Virendra Kumar: Minister of Social Justice and Empowerment (डॉ. वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री)

16. Giriraj Singh: Minister of Rural Development; and Minister of Panchayati Raj (गिरिराज सिंह - ग्रामीण विकास मंत्री, और पंचायती राज मंत्री)

17. Jyotiraditya Scindia: Minister of Civil Aviation (ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया - नागरिक उड्डयन मंत्री)

18. Ramchandra Prasad Singh : Minister of Steel (रामचंद्र प्रसाद सिंह - इस्पात मंत्री)

19. Ashwini Vaishnaw: Minister of Railways; Minister of Communications; and Minister of Electronics and Information Technology (अश्विनी वैष्णव - रेल मंत्री, संचार मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री)

20. Pashupati Kumar Paras: Minister of Food Processing Industries (पशुपति कुमार पारस - खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री)

21. Gajendra Singh Shekhawat : Minister of Jal Shakti (गजेन्द्र सिंह शेखावत - जल शक्ति मंत्री)

22. Kiren Rijiju: Minister of Law and Justice (किरण रिजिजू - कानून और न्याय मंत्री)

23. Raj Kumar Singh: Minister of Power; and Minister of New and Renewable Energy (राज कुमार सिंह - विद्युत मंत्री, और ऊर्जा मंत्री)

24. Hardeep Singh Puri: Minister of Petroleum and Natural Gas; and Minister of Housing and Urban Affairs (हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, और आवास और शहरी मामलों के मंत्री)

25. Mansukh Mandaviya: Minister of Health and Family Welfare; and Minister of Chemicals and Fertilizers (मनसुख मंडाविया - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, और रसायन और उर्वरक मंत्री)

26. Bhupender Yadav: Minister of Environment, Forest and Climate Change; and Minister of Labour and Employment (भूपेंद्र यादव - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्री)

27. Dr Mahendra Nath Pandey : Minister of Heavy Industries (डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय - भारी उद्योग मंत्री)

28. Parshottam Rupala: Minister of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying (पुरुषोत्तम रूपाला - मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री)

29. G Kishan Reddy: Minister of Culture; Minister of Tourism; and Minister of Development of North Eastern Region (जी. किशन रेड्डी - संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री, और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री)

30. Anurag Singh Thakur : Minister of Information and Broadcasting; and Minister of Youth Affairs and Sports (अनुराग सिंह ठाकुर - सूचना और प्रसारण मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्री)


राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (MoS Independent charge)

1. राव इंद्रजीत सिंह - सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. डॉ. जितेंद्र सिंह - विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री


राज्य मंत्री (MoS in Modi Cabinet)

1. श्रीपद येसो नाइक - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. फग्गनसिंह कुलस्ते - इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. प्रहलाद सिंह पटेल - जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. अश्विनी कुमार चौबे - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. अर्जुन राम मेघवाल - संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. कृष्ण पाल - विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री,  और भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. दानवे रावसाहेब दादाराव - रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री, और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. रामदास अठावले - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

10. साध्वी निरंजन ज्योति - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

11. डॉ. संजीव कुमार बाल्यान - मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

12. नित्यानंद राय - गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

13. पंकज चौधरी - वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

14. अनुप्रिया सिंह पटेल - वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

15. एस. पी. सिंह बघेल - कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री

16. राजीव चंद्रशेखर - कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. शोभा करंदलाजे - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

18. भानु प्रताप सिंह वर्मा - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री

19. दर्शन विक्रम जरदोश - कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. वी. मुरलीधरन - विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. मीनाक्षी लेखी - विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सोम प्रकाश - वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

23. रेणुका सिंह सरुता - जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री 

24. रामेश्वर तेली - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. कैलाश चौधरी - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

26. अन्नपूर्णा देवी - शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

27. ए. नारायणस्वामी - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

28. कौशल किशोर - आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

29. अजय भट्ट - रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

30. बी एल वर्मा - उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. अजय कुमार - गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

32. देवुसिंह चौहान - संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

33. भगवंत खुबा - नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. कपिल मोरेश्वर पाटिल - पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

35. प्रतिमा भौमिक - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

36. डॉ. सुभाष सरकार - शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

37. डॉ. भागवत किशनराव कराड - वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

38. डॉ. राजकुमार रंजन सिंह - विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

39. डॉ. भारती प्रवीण पवार - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

40. बिश्वेश्वर टुडू - जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, और जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

41. शांतनु ठाकुर - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री

43. जॉन बारला - अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

44. डॉ. एल. मुरुगन - मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री,  और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री

45. निसिथ प्रमाणिक - गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

Web Title : MODI 2.0: PM MODIS NEW CABINET EXPANSION WITH MAJOR RESHUFFLE, KNOW WHO BECAME THE MINISTER OF WHICH DEPARTMENT