भाजपा कार्य समिति की बैठक

धनबाद : पुराना बाजार शम्भु धर्मशाला में जिला भाजपा की कार्य समिति की बैठक में स्थानीय सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक संजीव सिंह, सिंदरी विधायक फुलचंद मंडल, बोकारो विधायक बिरेंची नारायण जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के अलावे सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

बैठक के दौरान आने वाले समय में पार्टी का स्थापना दिवस एवं अम्बेदकर जंयती मनाने को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बंध में चर्चा की गई.

संजीव सिंह ने अपने सम्बोधन के जरियें नये जिला अध्यक्ष का स्वागत किया साथ ही जितने भी मंडल अध्यक्ष बनाये गये हैं उन सभी से एक नई उर्जा के साथ पार्टी हित में आम जनता के हीत में काम करने की ओर अपना मार्गदर्शन दिया.

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जिला अध्यक्ष के गठन के बाद भाजपा कार्य समिति की यह पहली बैठक हैं और यह बैठक कई मायनो में महत्वपुर्ण हैं.

राज्य तथा केन्द्र सरकार दवारा चलाई जा रही योजनाओ की पुर्ण जानकारी लोगो तक पहुचाने में पार्टी कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम हो सकती हैं और इसके लिए जरूरत हैं कि कार्यकर्ता आगे आयें.

Web Title : BJP EXECUTIVE MEETING