बीजेपी नेत्री गीता सिंह का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

भूली : बीजेपी नेत्री गीता सिंह के बीजेपी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के दुसरे दिन ही उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले सतेंदर सिन्हा को आख़िरकार पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही.

गिरफ्तारी भूली से की गयी. लेकिन मामला गीता सिंह ने केंदुआडीह थाना में दर्ज कराया गया था. इसलिए सतेंदर सिन्हा को केंदुआडीह पुलिस के सुपर्द कर दिया गया.

केंदुआडीह पुलिस आरोपी सतेंदर को अपने साथ केंदुआ ले गयी और आरोपों के आधार पर लगाए गए धारा के अनुसार कार्रवाई में जुट गयी है.

पुरे घटना के विषय में  बताया जा रहा  है की आज जब सतेंद्र सिन्हा के घर की कुर्की करने के लिए पुलिस उसके घर पहुची तो सतेंद्र सिन्हा ने कुर्की से पहले ही धनबाद के भूली थाना में आत्मसमर्पण कर दिया जिसके कारन पुलिस ने उसके घर की कुर्की नहीं की.

धनबाद बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्य्क्ष गीता सिंह ने सतेंद्र सिन्हा पर आरोप लगाया था की उसने गीता सिंह का आपत्तिजनक विडियो बना कर उसे वायरल कर दिया था और वो भी उस समय जब गीता सिंह को पार्टी ने जिला अध्य्क्ष के पद पर नियुक्त किया था

.वही गीता सिंह का आरोप है की उसके बाद सतेंद्र सिन्हा ने उसे ब्लैकमेल करने का काम भी किया था.26 दिसंबर को सतेंद्र सिन्हा ने गीता सिंह का वीडियो वाइरल किया था और 27 दिसंबर को गीता सिंह ने केंदुआ थाना में सतेंद्र सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था उसके बाद से सतेंद्र सिन्हा फरार चल रहा था और आज पुलिस की सख्ती के बाद उसने भूली थाना में आत्मसमर्पण कर दिया

वही इस मामले पर गीता सिंह का कहना है की आरोपी सतेंद्र सिन्हा ने कई महिलायो का विडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करता आया है और ऐसे आरोपी को फ़ासी की सजा दी जानी चाहिए.  

Web Title : BJP LEADER GEETA SINGHTHE VIRAL VIDEO OF A CATASTROPHIC ARRESTED