कांग्रेस का नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

धनबाद : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देशानुसार बीते दिन धनबाद जिला मुख्यालय पर भाजपा सरकार के द्वारा नोटबंदी कानून लागू किए जाने के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया. जिसमे धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पी. लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय दूबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्य कारणी सदस्य संतोष कुमार सिंह, शमशेर आलम, लोक सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभीजीत राज आदी मुख्य रूप से शामिल थे.

Web Title : CONGRESS PROTEST AGAINST BANKNOTE CAPTIVE