लोहरदगा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत, कांग्रेस कार्यालय में जश्न

धनबाद : धईया स्थित धनबाद नगर कांग्रेस कार्यालय के समीप धनबाद नगर कांग्रेस के अध्यक्ष बैभव सिन्हा की अगुवाई में नगर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोहरदगा उप चुनाव में कांग्रेस की निर्णायक जीत पर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी. मौके पर उपस्थित लोगों में लोहरदगा उप चुनाव के नतीजों की वजह में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जम कर आतिशबाज़ी की गयी.

कांग्रेस के प्रत्याशी सह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत द्वारा राजग समर्थित आजसू प्रत्याशी को 23 हजार से भी अधिक मतों से पराजित किये जाने पर धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने कहा की एक के बाद एक आ रहे चुनावी नतीजों का सबसे बड़ा संदेश यही है कि जनता ने अब मोदी सरकार को सिरे से नकार दिया है.

जनता ये समझ गयी है की नरेंद्र मोदी जी के सारे वादे  झूठी और कोरी लफ्फाजी थी. नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने ये भी कहा की अब वो दिन दूर नहीं जब 2019 में हमारा राष्ट्र पूर्ण रूप से भाजपा मुक्त हो जायेगा.नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने दूरभाष पर लोहरदगा के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष श्री सुखदेव भगत को बधाई दी और धनबाद नगर कांग्रेस के तरफ से शुभकामनाएं दी.

जल्द ही बैभव सिन्हा के नेतृत्व में धनबाद नगर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल भी लोहरदगा जा कर निजी तौर पर सुखदेव भगत बधाई देगा.मौके पर नगर उपाध्यक्ष के गौरव नारायण ने कहा की यह लोकत्रंत की जीत हैं लोहरदगा की जनता ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता पर मुहर लगा दी  है. मौके पर राजन सिंह,त्रिवेणी निषाद, शादाब कमाल, अनवर खान, तनवीर आलम,अबु दरदा, एजाज़ अहमद सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.  

Web Title : CONGRESS VICTORY IN LOHARDAGA ELECTIONS