राज्यपाल से मिले सीएम और डीजीपी

राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज भवन आकर मुलाकात की. यह एक शिष्टाचार भेंट थी. वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य के विकास हेतु सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों एवं प्रयासों की विस्तृत रूप से जानकारी दी.

आज राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से झारखण्ड के आरक्षी महानिदेषक डी.के. पाण्डेय ने भी राज भवन आकर मुलाकात की.

इस अवसर पर उन्होंने 27 जुलाई को पुलिस स्पोर्ट्स मीट के आयोजन के सन्दर्भ में चर्चा करते हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आग्रह किया.

इसके साथ राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने विवेकाधीन अनुदान कोष से इलाज, उच्च शिक्षा आदि हेतु 17 लोगों के मध्य 3 लाख 45 हजार रूपए वितरित किया.

Web Title : GOVERNOR OF JHARKHAND MEET CM RAGHUVAR DAS AND DGP