महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए रणरागिणी संस्था का उद्घाटन

धनबाद : भारत देश में धर्मपरंपरा रक्षा अभियान के तहत महिलाओ पर हो रहे शारीरिक व मानसिक अत्याचार को रोक लगाने के उद्देश्य हिन्दू जनजागृति समिति की अनुशंगी इकाई रणरागिनी का झारखण्ड के प्रथम शाखा का उद्घाटन धनबाद में समिति के पूर्वोत्तर राज्य के समन्वयक अधिकारी ने गांधी सेवा सदन में किया.

मौके पर समन्वयक ने कहा की आज देश में महिलाओं पर अत्याचार पर रोक लगाने व महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए रणरागिणी संस्था से महिलाओ का उत्थान किया जा रहा है. जिसमे पावन गर्भगृहों में महिलाओं पर रोक लगाकर मानसिक अत्याचार व घरेलू हिंसा, शोषण आदि मुद्दों से ग्रसित महिलाओं को समाज में ऊपर लाने का मौक प्रदान करती है.

Web Title : INAUGURATION OF RANRAGINI ORGANIZATION TO EMPOWER WOMEN