राजकमल स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस

धनबाद : राजकमल सरस्वती विद्या मन्दिर स्कूल में आज सुबह शिक्षक, विद्यार्थी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लगभग दो हजार लोगों ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया. यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने दी है.ज्ञात हो विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा विद्या भारती, क्रीड़ा भारती, आर्ट ऑफ लिविंग, भारत विकास परिशद एवं धनबाद इन्कम टैक्स बार एसोसियेशन जैसे संगठनों से जुडे़ पदाधिकारी एवं सदस्य इस अंतराष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बने.
    
आर्ट ऑफ लिविंग के जाने माने योगा प्रशिक्षक मुकुल ठक्कर, गौरी शंकर सिंह एवं अनु प्रिया ने योगाभ्यास कराया. अंतराष्ट्रीय संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के वरिश्ठ योग शिक्षक मुकुल ठक्कर ने बताया कि ध्यान लगाइए, स्वस्थ रहिए. प्रणायाम और आसन से तन-मन को स्वस्थ रखते हैं. प्रत्येक दिन एक घंटे का योगाभ्यास आपको नई ऊर्जा देगा. वे राजकमल सरस्वती विद्या मन्दिर, धनबाद में आयोजित विश्व योग दिवस के योगाभ्यासियों को उक्त बातें कहीं. उन्होनें अनुलोम बिलोम, कपाल भाति, ताड़ा सन जैसे सहज योग सिखायें.



मौके पर जैक के उपाध्यक्ष फूलसिंह, विद्यालय के उपाध्यक्ष शंकर दयाल बुधिया, मंत्री बिनोद कुमार तुलस्यान, सह मंत्री दीपक कुमार रूइया, कोशाध्यक्ष चन्द्रशेखर अग्रवाल, समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार पटनिया, सुधा खेतान, जगदीश काबरा, कल्याण

गुटगुटिया, आर्ट ऑफ लिविंग के शिव अरोरा, अनु प्रिया, भारत विकास परिषद के परेश ठक्कर, प्रेम प्रकाश सिंघानिया, राजेश अग्रवाल, संतोश कुमार आकाष, प्राचार्य राजेश कुमार सिंह, उप-प्राचार्य उमा मिश्रा, मनोज कुमार, प्रभारी परिमल चन्द्र झा, राणा प्रताप, दिवाकर झा, प्रतिमा चौबे उपस्थित थीं.   

Web Title : INTERNATIONAL YOGA DAY AT RAJKAMAL SCHOOL