झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ विभाजित, दो जिलाध्यक्ष नियुक्त

धनबाद  : झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ धनबाद शाखा में दो फाड़ हो चुका है. रविवार को दो-दो जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं. एक को प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनित किया है तो दूसरे को करीब दो सौ होमागार्ड जवानों ने चुना है.

रविवार को सुबह दस बजे स झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा के तत्वाधान में सरायढेला स्थित गृहरक्षकों की आम सभा बुलाई गयी थी.

इस कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष सह चुनाव पर्यवेक्षक शशिभूषण पांडे के नेतृत्व सैकड़ों गृह रक्षकों ने भाग लिया.

बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष रवि मुखर्जी को दरकिनार करते हुए नए जिलाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को चुन लिया गया. इसके अलावा एक दर्जन से अधिक कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए हैं.

नया जिलाध्यक्ष कुमोद रंजन सिंह को बनाया गया, सचिव विनोद कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पाठक, महेश चौधरी उपसचिव राकेश कुमार, अभिषेक सिंह, धनजी भाई पटेल, हरेंद्र कुमार यादव, राजेश पाठक दुर्गा महतो, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, सुभाष कुमार सिंह, दुर्गादत तिवारी, कुणाल कुमार राय को बनाया गया.

कार्यकारणी सदस्य मो. चंगेज आलम, ब्रजकिशोर सिंह, विमलेश प्रसाद, विमलेश शर्मा निखिल कुमार यादव भीम सिंह सुजित कुमार सिंह, त्रिवेणी कुमार सिंह, हराधन गोराई, शंकर राय संतोष कुमार शामिल है.

इधर पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मुखर्जी ने उक्त चुनाव पर ही सवाल खड़े करते हुए गांधी सेवा सदन में बैठक की. जिसमें दो सौ से अधिक होमगार्ड जवान पहुंचे और यहां देवेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया.

बाद में इस गुट ने उपायुक्त आवास जाकर मामले की शिकायत की. बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने नियमों को ताक पर रखकर अपने करीबी को अध्यक्ष बना दिया है. इस गुट ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उपायुक्त से की है.

Web Title : JHARKHAND RAKSHA VAHANI SPLIT AWAY IN 2 PART