राष्ट्रीय कायस्थ वृंद की बैठक सम्पन्न

धनबाद : राष्ट्रीय कायस्थ वृंद की धनबाद जिला कमिटी की बैठक शनिवार को धनबाद स्थित कमलोदय मैरज हॉल में उपेन्द्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता और बिनोद कुमार श्रीवास्तव के संचालन में सम्पन्न हुई. बैठक का शुभारम्भ आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के पूजा अर्चना स्तुति व आरती के साथ किया गया.

बैठक में राष्ट्रीय कायस्थ वृंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखण्ड प्रदेश प्रभारी शिवपुरारी प्रसाद बक्सी, प्रदेश सह प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव के अलावे राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए. बैठक में धनबाद जिला कमिटी का गठन किया गया.

अध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष- श्रीमती रमा सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव महासचिव- श्री उपेन्द्र प्रसाद वर्मा, सचिव-राज सिन्हा, संयुक्त सचिव-श्रीमती शिल्पी सिन्हा, संयुक्त सचिव- श्रीमती रंजू सहाय, प्रवक्ता- श्री अजय नारायण लाल, कोषाध्यक्ष-बिनोद कुमार श्रीवास्तव के रूप में मनोनीत हुए.

मौके पर राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार अम्बाष्टा, मनीष श्रीवास्तव, डॉ. रंजन कुमार रुपक सहाय, केबी सहाय, दीपक सहाय, श्रीमती ज्योति सहाय, श्रीमती अनीता सहाय कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में शामिल थे.

Web Title : MEETING HELD OF RASHTRIYA KAYASTHA BRIND