वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिरजपुर डुमरिया टांड के 24 वर्षीय युवक राजेश दास ने नशे की हालत में अपने ही गांव के एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला. घटना के संबंध में बताया गया कि वृद्ध महिला बकरी चरा कर लौट रही थी और उसी रास्ते से राजेश गुजर रहा था. महिला को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

महिला वृद होने की वजह से विरोध नहीं कर पायी. जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस के पूछताछ करने पर राजेश दास ने शराब के नशे में दुष्कर्म की बात स्वीकार की है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Web Title : OLD AGED WOMAN RAPED ACCUSAED BOY ARRESTED