बी.पी.एल धारियों के बीच लाल कार्ड का वितरण

निरसा : निरसा उत्तर पंचायत के 45 बी.पी.एल धारियों के बीच गुरुवार की सुबह पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह व प.स.स श्यामदेव चौरासिया ने राजाकोलियारी स्थित पंचायत भवन में लाल कार्ड का वितरण किया.

उक्त अवसर पर मुखिया दिनेश सिंह ने कहा की,निरसा उत्तर पंचायत में कुल 59 बी.पी.एल धारी है.

जिसमे 45 बी.पी.एल धारियों के बीच लाल कार्ड का वितरण किया गया.

शेष बचे 14 बी.पी.एल धारियों को भी बहुत जल्द लाल कार्ड उपलब्ध करवा दी जाएगी.

मौके पर पंचायत सचिव रामेश्वर महतो,वार्ड सदस्य वविता देवी सहित अन्य मौजूद थे.

Web Title : RED CARD DISTRIBUTED AMONG BPL AT NIRSA