याद किये गये नेहरू

धनबाद : देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती सोंमवार को मनायी गई. धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से हाउसिंग कालोनी पार्क मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक सहित आम जनो ने पंडित नेहरू के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया.

उसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने भारत को पूरे विश्व में अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का काम किया. उन्होंनें कहा कि पंडित नेहरू को देश के गरीबो से प्रेम था. वे बच्चो से बेपनाह प्रेम करते थे. बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे.

समारोह को संबोधित करने वालो में अनन्त नाथ सिंह, महेन्द्र पांडेय, अरूण कुमार सिंह, दिनेश सिंह डुगूर,पंकज कुमार राय, हरेन्द्र शाही, अश्विनि कुमार महतो, अशोक साव, कपिलदेव प्रसाद, मधुसूदन सिंह, विरेन्द्र पासवन विश्वनाथ शर्मा, संजय सिंह, उषा देवी, संजय महतो सहित कई अन्य कांग्रेसी शामिल थे.

Web Title : REMEMBERED JAWARLAL NEHRU ON CHILDRENS DAY