गोविंदपुर में फूलचंद मंडल ने लहराया 15 फीट का तिरंगा

धनबाद : स्वतंत्रता दिवस के 70 वां सालगिरह पुरे जोश खरोश और उत्साह के साथ धनबाद में मनाया गया. धनबाद के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए.

धनबाद के गोविंदपुर बलियापुर रोड स्थित बर्मन मार्केट में भी सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल ने झंडोतोलन किया. इस झंडोतोलन की विशेष बात ये थी की यंहा पुरे धनबाद का सबसे उंचा 15 फीट का तिरंगा फहराया गया. जो पुरे धनबाद में चर्चा का विषय रही

इस मौके विधायक फूलचंद मंडल ने आज़ादी के सही मायने से लोगो को रूबरू कराया साथ ही साथ सरकार द्वारा देश और राज्य के लिए चलाये जा रहे विकास कार्यो से भी रूबरू कराया.

इसके साथ ही उन्होंने सिंदरी के विकास के लिए भी चलाये जाने वाले विकास कार्य को भी लोगो के समक्ष रखा.

इस मौके पर मुख्य रूप से सुमित बर्मन, अमरजीत सिंह, रति रंजन गिरी, सम्राट मांझी नितेश साव, सरत चन्द्र, आलोक साव, पप्पू सिंह आदि मौजूद थे

Web Title : GOVINDPUR TRICOLOUR HOISTED 15 FEET IN MLA FULCHAND MONDAL