भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

धनबाद : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से धनबाद के अभय सुंदरी स्कूल प्रांगण में वृक्षा रोपण किया गया.

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रितु रानी सिंह उपस्थित होकर पौधा रोपण कार्यक्रम में अपनी सह भागिता दी.

उन्होंने बताया कि पेड़ लगाना बेहद जरुरी है. प्रदुषण के बढ़ते खतरे को कम करने का यही एक मात्र विकल्प है. उन्होंने कहा कि पौधरोपण की जिम्मेवारी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दी गई है सभी जिला में महिला मोर्चा को यह जिम्मेवारी मिली है.

Web Title : BHARATIYA JANATA PARTY MAHILA MORCHA DONE PLANTATION