विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेसियों का जनसंपर्क कार्यक्रम

झरिया : 17 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूखदेव भगत जी निर्देश पर झारखंड विधान सभा का घैराव किया जाएगा. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए और इस घेराव में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोगो से जनसंपर्क साध रहे है.

इसी क्रम में शनिवार को झरिया के फुस्बंगला क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमसेर आलम ने अपने सहयोगियों के साथ जनसंपर्क किया.

जनसंपर्क में झरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बिरेनदर  गुप्ता, नूर मोहम्मद बेपारी, अफताब अंसारी, पिंटू कुमार के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे जिन्होंने लोगो से जनहित के लिए इस विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की

Web Title : CONGRESS PROGRAM FOR ASSEMBLY SIEGE