एक जुटता से धनबाद का विकास करे : पीएन सिंह

धनबाद : मकर संक्रांति के मौके पर धनबाद के जगजीवन नगर स्थित पार्क में भाजपा द्वारा मकर संक्रांति के पर्व मनाया गया. इस दौरान सांसद पीएन सिंह एवम विधायक राज सिन्हा, हरी प्रकाश लाटा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हो कर हर्षोउल्लास के साथ मकर संक्राति का पर्व मनाया. वही सांसद पीएन सिंह ने कहा की आज के दिन नए साल का शुरुआत होती है और आज के दिन काम का शुभारम्भ करना चाहिए, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने इस राज्य को बढ़ाने की जिम्मेवारी है नई सोच से नए ढंग से यह का विकास का संकल्प लेने का काम कर रहे है.

साथ ही एकता का परिचय देते हुए उन्होंने कहा की एक जुटता से हम धनबाद का विकास करे राष्ट्रीय का विकास करे आज कई मान्यताओ पर आधारित है देश की विभिन्न हिस्से में ये पर्व मनाया जाता है और भारत की यही विशेषता है की विभिन्न में एकता है भारतीय संस्कृति परम्पराओ की जिम्मेवारी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी पर ही है. 

वही विधायक राज सिन्हा ने कहा की मकर संक्रांति का पर्व हमलोगों के लिए बड़ा ही महत्पूर्ण पर्व है और आज से नया साल शुरु हो गया और आज से सारे शुभ काम आज से हमलोग शुरु करते आ रहे है समाज के हर धर्म के लोग इस पर्व को अलग अलग ढंग से मानते हैं.

Web Title : DHANBAD BJP CELEBRATED MAKAR SANKRANTI