धनबाद प्रेस क्लब पूरी तरह से पंजीकृत संस्था : संजीव झा

धनबाद : धनबाद प्रेस क्लब पूरी तरह से पंजीकृत संस्था है, उक्त बातें धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा ने गांधी सेवा सदन में आयोजित बैठक में कही.

वंही उन्होंने बताया कि इसके पास अपना बायलॉज है व अपना एकाउंट भी है. कुछ लोग सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए गलत बातों का प्रचार प्रसार कर रहे है.

इसके विस्तार के लिए नए सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा. नए सदस्यों को बीस सितम्बर से पूर्व अपना पूरा विवरण के साथ सदस्यता शुल्क जमा करने को भी कहा गया है.

इस मौके पर प्रेस क्लब के सचिव  प्रियस रंजन, मृत्युंजय ,अभय सिंह ,गंगेश गुंजन ,बलराम दुबे ,अभिषेक सिंह ,रविकांत झा राजेन्द्र जी, आशीष अम्बष्ट के अलावे कई वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हुए.

Web Title : DHANBAD PRESS CLUB IS A FULLY REGISTERED INSTITUTION: SANJEEV JHA