29 अगस्त से धनबाद खेल महोत्सव का होगा आगाज

धनबाद : सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में छुपी प्रतिभाओं को आगे लेन के उदेश्य से धनबाद क्रीडा भारती का दसवां खेल महोत्सव हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त से शुरू होने जा रहा है.

ये कार्यक्रम में देश के 510 जिलो में चल रहा है. इस महोत्सव में गर्व करने वाली बात ये है की पुरे देश में धनबाद इस बार 40 खेलों का आयोजन कर रहा है जो धनबाद के विभिन्न क्षेत्रो में आयोजित किए जायेंगे.

इससे पहले धनबाद सबसे ज्यादा 34 खेल करवाने का गौरव प्राप्त कर चुका है. ये जानकारी एक प्रेस वार्ता में सिम्फर के प्रधान वैज्ञानिक ललन कुमार ने दी.

उन्होंने बताया की सिम्फर स्टाफ क्लब और क्रीडा भारती के संयुक्त तत्वाधान में पांच महत्वपूर्ण खेलो का आयोजन सिम्फर परिसर में होगा. जिसमे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भागीरथ समाई, अन्तराष्ट्रीय स्टार पर खेल चुके रायफल शूटर नीरज सुमन, तीरंदाज मो. शमशाद सहित अन्य लोगो के आने की सहमती हो चुकी है.

इस भव्य खेल महोत्सव का समापन 11 सितम्बर को धनबाद टाउन हॉल में किया जायेगा. जिसमे मुख्य रूप से खेल मंत्री अमर बाउरी खिलाडियों का उत्साह बढ़ाएंगे .   

Web Title : DHANBAD SPORTS FESTIVAL WILL OPEN ON AUGUST 29