जदयु का सदस्यता अभियान

धनबाद : रविवार को एक साथ सुबे में जनता दल यु का सदस्यता अभियान चलाया गया. धनबाद में भी रणधीर वर्मा चौक के समीप कैंप लगाकर इस अभियान की शुरूवात की गई. 5 रू. सदस्यता शूल्क लेकर 500 लोगो को पार्टी का प्राथमिक सदस्य एवं 20 को क्रियशील सदस्य बनाया गया.

पार्टी का यह अभियान पुरे एक माह तक चलेगा. पुरे झारखण्ड में पांच लाख सदस्य बनाने का पार्टी का लक्ष्य है धनबाद में यह आकड़ा करीब एक लाख का है.

सदस्यता अभियान के इस मौके पर उपस्थित हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि धनबाद जिला में सदस्यता अभियान की शुरूवात हो चुकी है और शहरी क्षेत्र के बाद प्रखण्ड, नगर, पंचायत, टोला में भी पार्टी सदस्यता अभियान चलायेगी और निश्चित तौर पर धनबाद जिला जनता दल यु एक लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पुरा करेगी.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पार्टी के वरीष्ठ नेता सुशील सिंह, पिंटु सिंह, मुन्ना सिन्हा, हाजी हसीब खान, नौशाद भाई, प्रकाश नोनिया, अशोक कुमार सिंह, प्रताप रवानी, शकलदेव राय, स्मृतिकांत सिंह आदि उपस्थित थे.

Web Title : JD US MEMBERSHIP CAMPAIGN