नारी सम्मान यात्रा अभियान रथ धनबाद पंहुचा

धनबाद : दिल्लीसे नारी सम्मान यात्रा अभियान पर निकला रथ सोमवार की रात दस बजे धनबाद पहुंचा.

बरवाअड्डा किसान चौक पर जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रथ का भव्य स्वागत किया.

इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर कर रही है.

वह भी रथ के साथ आई हैं. रथ रात भर धनबाद में रहेगा और सुबह 8 बजे निरसा के लिए प्रस्थान करेगा.

निरसा में नारी सम्मान यात्रा को लेकर सभा भी होगी.

जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे.

रथ का स्वागत करने वालों में विधायक राज सिन्हा, रांची की मेयर आशा लकड़ा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा पांडेय, जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, नितिन भट्ट, संजय झा, मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता प्रसाद शामिल थी.

Web Title : NARI SAMAAN YATRA RATH REACHED DHANBAD FROM DELHI