राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने मनाया सम्राट अशोक जयंती और मिलन समारोह

धनबाद : धनबाद के गाँधी सेवा सदन में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने महान सम्राट अशोक सिंह जयंती सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया. जिसमे धनबाद के अलावा कई जिलों से कार्यकर्ताओ ने भाग लिया.

वही  कार्यकम के माध्यम से महान सम्राट अशोक सिंह के जीवनी पर चर्चा की गई और उनके पद चिन्हो पर चलने का सभी ने शपथ लिया. वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया की धनबाद में पार्टी पिछले दो सालो से काम कर रही है और इस कार्यकम के माध्यम से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों का संखनाद भी किया जा रहा है.

समुचित विकास सबका विकास के नारे के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी. पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओ को पहुंचाया जायेगा.

नब्बे दिनों का कार्यकम के बाद रांची में एक बड़ा कार्यकम किया जायेगा जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे और कार्यकताओ से मिलेंगे.

आज के कार्यकम के बाद कई जिलों में इस तरह का कार्यकम किया जायेगा जिसमे सभी जिला अद्यक्षों से चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी.

Web Title : NATIONAL LOK SAMATA PARTY CELEBRATED EMPEROR ASHOK JAYANTI AND MILAN CELEBRATIONS