11 मई को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी मनाएगी सम्राट अशोक जयंती सह मिलन समारोह

धनबाद : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने गाँधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता कर 11 मई को होने वाले सम्राट अशोक की 2321 वी जयंती सह कार्यकर्ता मिलन समारोह मनाये जाने की जानकारी दी.

कुशवाहा ने कहा की इस कार्यकम को लेकर कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है. इस कार्यकम के माध्यम से पार्टी की मजबूती के साथ साथ जिला कमिटी के विस्तारीकरण पर भी  चर्चा  की जाएगी. 

पार्टी कोयलांचल में मजबूत पार्टी बनकर उभेरगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री भारत सरकार उपेन्दर कुशवाहा जी की लोकप्रियता पुरे भारत में बहुत तेजी से फैली है. लोग उनके साफ़ सुथरी छवि से बहुत प्रभवित है और इसी कारन लोग पार्टी से जुड़ते जा रहे है.

Web Title : NATIONAL LOK SAMATA PARTY WILL CELEBRATE THE 11TH ANNIVERSARY OF THE EMPEROR ASHOK JAYANTI