धनबाद क्रिकेट संघ के प्रबंध समिति सदस्य के लिये कराया गया नामांकन

धनबाद क्रिकेट संघ की प्रबंध समिति 2017-20 के लिए रविवार को विभिन्‍न पदों के लिए नामांकन भरा गया.

चुनाव पदाधिकारी इश्तियाक अहमद और सहायक चुनाव पदाधिकारी मनोज सिन्‍हा ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक प्रत्‍याशियों ने विभिन्‍न पदों के लिए अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किय.नामांकन करने वालों की सूची इस प्रकार है- 

अध्‍यक्ष (एक पद) - मनोज कुमार 
वरीय उपाध्‍यक्ष (एक पद) - उत्‍तम विश्‍वास 
उपाध्‍यक्ष (पांच पद) - साधवेंद्र सिंह, संजीव कुमार झा, शांतनु चौधरी, मनोज कुमार सिंह और रविजीत सिंह डांग. 
महासचिव (एक पद) - विनय कुमार सिंह. 
कोषाध्‍यक्ष (एक पद) - ललित जगनानी. 
संयुक्‍त सचिव (दो पद) - बीएच खान और बाल शंकर झा. 
कार्यकारिणी सदस्‍य (दस पद) - द्वारिका प्रसाद तिवारी, जावेद इकबाल खान, डा राजशेखर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनील कुमार, सीएम झा, संजय कुमार, संजीव राणा, वेणुगोपाल, सुनील कुमार सिंह और अमरेंद्र कुमार सिन्‍हा (राजन सिन्‍हा).
कार्यकारिणी सदस्‍य (स्‍कूल से, एक पद) - रमन राय ने नामांकन फॉर्म दाखिल किया

Web Title : NOMINATION GIVEN FOR MANAGING COMMITTEE OF DHANBAD CRICKET ASSOCIATION