वैज्ञानिक न्यूटन के जन्मदिन पर विज्ञान मेला का आयोजन

कुमारधुबी : वैज्ञानिक न्यूटन के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को कुमारधुबी बालक हिन्दी मध्यविधालय में प्रधानाध्यापिका जयश्री राय की अध्यक्षता में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. इस विज्ञान मेले में वर्ग 1 से वर्ग 5 तक के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. जिसमे प्रथम स्थान श्रुति कुमारी का ग्रुप, दुसरा स्थान प्रियंका कुमारी का ग्रुप व तिसरे स्थान पर रिया कुमारी की ग्रुप रही.

शिक्षकगणों ने बच्चों को बताया की विज्ञान पुरे संसार की रीढ़ है. कार्यक्रम के संचालन मे खुशबु कुमारी, नन्द किशोर प्रसाद, अमन वर्मा, राजेश कुमार, कुमारी कल्पना, पूरवी दे, विशेश्वार राम, शिवराम हरिजन,लक्ष्मी कुमारी, एवम वर्ग- 8 की छात्राओं में आनिता मिश्रा और प्रिया यादव आदि का योगदान सराहनिय रहा.

Web Title : SCIENCE FAIR HELD ON THE BIRTHDAY OF SCIENTIST NEWTON