समाजवादी पार्टी ने मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन

धनबाद : धनबाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 44 वां जन्म दिवस मनाया.

इस अवसर पर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव और प्रदेश प्रभारी राम निहोर यादव ने मिलकर के काटे तथा लोगों को खिलाकर अखिलेश यादव के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर झारखंड प्रभारी राम निहोर यादव ने बताया कि राज्य में सदस्य राजकीय सदस्यता अभियान जारी है. 100000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है या अभियान जुलाई तक चलेगा अभी उन्होंने रात में 25000 सदस्य बनाए जाने की जानकारी दी.

प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि राज्य में संगठन विस्तार के लिए 51 सदस्यीय कमेटी बनाना है जिसमें से उन्होंने 31 सदस्य बना लिए हैं.  इसके बाद जिला स्तर पर कमेटी का विस्तार किया जाएगा संगठन के कुल 15 प्रकोष्ठ होंगे सभी प्रकोष्ठ के लोगों की जिम्मेवारी होगी कि वह अगला विधानसभा का चुनाव होने तक पार्टी को राज्य में मजबूत बनाएं

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर शासन में सहभागिता चाहता है अगला चुनाव यहां जोश खरोश के साथ लड़ा जाएगा इन्होंने सीएनटी और एसपीटी एक्ट के मामले में कहा कि या एक्ट आदिवासियों और मूलवासियों के विरोध में है

इसे वापस लेने के लिए आंदोलन तेज किए जाएंगे आज आदिवासियों का जमीन छीना जा रहा है लोग भूमीहीन बनते जा रहे हैं राज्य में विकास की गति भी सुनने है.

इस मौके पर मुमताज अली रईस अंसारी रंजीत यादव विजय यादव धीरज करण गणित शर्मा आर के प्रसाद डॉक्टर प्रदीप कुमार अभय सिंह रामकृष्ण मंडल उमेश पासवान नितेश पाठक सूर्य दयाल यादव व अन्य शामिल थे

Web Title : SAMAJWADI PARTY CELEBRATED FORMER CM AKHILESH YADAV BIRTHDAY