युवा कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

झरिया : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से झरिया होगा खाली होगा. के बयान के बाद झरिया के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और रविवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.

प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव संजय कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री के इस बयान को गैर जिम्मेदराना ठहराते हुए कहा की सरकार झरिया के अस्तित्व को खत्म करने में लगी है.

यहां के लोगों की चिंता होती तो सरकार या बीसीसीएल ने झरिया की आग को काबू में करने की कोशिश जरुर की होती. उन्होंने कहा की झरिया को बचाने के लिए युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी.

 

 

Web Title : YOUTH CONGRESS BLASTS CHIEF MINISTER EFFIGY