झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल

रांची. झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. डॉक्टर अजय को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणाम न आने से पार्टी में गुटबाजी और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया था जिसके बाद डॉक्टर अजय कुमार ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था.

झारखंड कांग्रेस के नेताओं में आपसी खींचतान से अजय कुमार काफी नाराज थे. हाल में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी को भेजे इस्तीफे में अजय कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को कटघरे में खड़ा किया था. उन्होंने पत्र में बीते दिनों झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में हुई मारपीट का जिक्र भी किया था. उन्होंने लिखा कि सुबोधकांत सहाय का पार्टी कार्यालय में हमला कराना एक औछी हरकत थी.

Web Title : FORMER JHARKHAND CONGRESS PRESIDENT DR. AJAY KUMAR JOINS AAM AADMI PARTY

Post Tags: