कल्यानेश्वरी शमशान घाट में शौचालय का शिलान्यास

मैथन : बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मंडल तथा दामोदर घाटी विस्थापित एवं समन्वय समिति के महासचिव उत्पल चक्रवर्ती के दीर्घकालीन आंदोलन के प्रयास से मुखिया विनीता चौधरी, मुखिया सुखदेव महतो, मुखिया मिठू महतो, मुखिया सोनाली मंडल के सहयोग से कल्यानेश्वरी श्मशान घाट में यात्री सेड का उद्घाटन साथ प्रतीक्षालय सह शौचालय का शिलान्यास किया गया. समारोह में मैथन के परियोजना प्रमुख तारक नाथ दत्त के हाथों संपन्न हुई तथा उनके साथ  संजय महेशकर, विमल चक्रवर्ती,  शंकर गांगुली, आलोक राय आश्रम के संचालक शीतल बाबा हिमाल घोष, संदीप घोष, गोकुल घोष नंटू गोस्वामी उपस्थित थे.