कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का जन्मदिन,दीर्घायु और प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर हजरत हक्कुशाह बाबा को पेश की चादर, मांगी दुआए

बालाघाट. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का 18 नवंबर को जन्मदिन जिले मंे कांग्रेस द्वारा मनाया गया. वरिष्ठ कांग्रेसी रहीम खान द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हजरत हक्कुशाह बाबा के दरबार में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुभा मंुजारे, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरस्वार, भीम फुलसुंघे, श्रीमती अंजु जायसवाल, संतोष जैन, नितिन भोज, तबरेज खान, सुकदेवमुनी कुतराहे, गौरीशंकर मोहारे, जुगल शर्मा, धर्मेन्द्र कुरील, राकेश सिंगारे, मकसूद खान, विनोद बंशकार, शमीम सिद्धीकी, अल्लारक्खा, रामसिंह भाटिया, पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर, रामभाऊ पंचेश्वर, कुंवरसिंह लाखा, अशोक खोका बैस, छबिराम नागेश्वर, शैफाली बुधरानी, सुमन केवलानी, जुबेदा अंसारी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे.  

यहां कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जन्मदिन पर उनके राजनैतिक व्यक्तित्व को लेकर जमकर बयानी की. इसके साथ ही उनके दीर्घायु और प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर हजरत हक्कुशाह बाबा के दरबार में चादर पेश कर दुआएं मांगी गई और उनके जन्मदिन पर केक काटा गया.  वरिष्ठ कांग्रेस रहीम खान ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कांग्रेस के बड़े नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथजी का आज जन्मदिन कांग्रेस परिवार द्वारा मनाया गया. जिनके दीर्घायु और मुख्यमंत्री की कामना को लेकर हजरत हक्कुशाह बाबा को चादर पेश कर दुआएं मांगी गई. जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने शिरकत की.


Web Title : CONGRESS WORKERS CELEBRATE MADHYA PRADESH CHIEF MINISTER KAMAL NATHS BIRTHDAY WITH A LONG LIFE AND WISH HIM A LONG LIFE.