कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 100 जरूरतमंदों को बांटा सूखा राशन

धनबाद. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा बरमसिया स्थित ( B. R. T. C ) बरमसिया पुनर्वास प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर लगभग 100 से अधिक लोगों के बीच सुखा राशन वितरण किया गया.

  ब्रजेन्द्र  प्रसाद सिंह ने बताया कि पूरे लॉकडाउन में लगभग पिछले 6 महीना से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कच्चा राशन का किट, पका हुआ भोजन, मास्क, साबुन, बिस्कुट का वितरण लगातार जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है आगे भी निरंतर जरूरतमंदों के बीच कांग्रेस पार्टी के द्वारा वितरण जारी रहेगा.

 बी. आर. टी. सी के  संचालिका संकरी को  जिला  अध्यक्ष  श्री ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने आश्वस्त किया कि आगे भी किसी तरह की उनकी जरूरत होने पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी उनके लिए सदैव तत्पर तैयार रहेगी एवं उनके द्वारा किए गए कार्य गमछा, बेडशीट, चादर, तोलिया निर्माण कार्य हुनर की सराहना करते हुए कहा कि हुनर किसी का गुलाम नहीं होता और अगर आप में इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है.

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ए. आई. सी. सी मेंबर श्री मदन महतो जिला ओ. बी. सी के अध्यक्ष मनोज यादव, उमेश पासवान, रामखेलावन यादव, रोहित महतो, रमेश राय, विजय रजक, रवि पासवान, सुनील यादव का प्रमुख योगदान रहा