आर्य व्यायामशाला आहार केंद्र में जरुरतमंदो के बीच भोजन वितरण

कतरास. कोरोना वैश्विक महामारी के लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान आर्य व्यायामशाला  द्वारा संचालित राजगंज रोड स्थित आर्य आहार केंद्र में 49 वें दिन बुधवार को  कतरास विहंगम योग संस्थान के पदाधिकारी व सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया.  

बताते चलें कि आर्य आहार केंद्र  से रोजाना दोपहर में सैकड़ों  दिहाड़ी मजदूर, दिव्यांग जरूरतमंद लोगों व नगर निगम के सफाई कर्मी के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है.

मौके पर बीसीसीएल गोविंन्दपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक आर बी कुमार, परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी विजय कुमार झा,उदय कुमार सिंह,किशोरी गुप्ता, अशोक वर्मा, रेखा वर्णवाल, मुकुंद राम गुप्ता, डॉ राजेंद्र गुप्ता,सती केशरी,रणधीर बर्मन,दीपक गुप्ता,चुन्ना यादव,राजेश स्वर्णकार, अमर स्वर्णकार, सुनील बर्मन,विजय गुप्ता,राजीव श्रीवास्तव,देवेंद्र ठक्कर,, विनय कृष्ण गुप्ता,रमेश गुप्ता,युधिष्ठिर केसरी,लखन भुवालका,मिंकू गुप्ता,तन्नू,पिंटू गुप्ता,आदि के अलावे आर्य व्यायामशाला के  सदस्य मौजूद थे.