महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार वचनवद्ध : प्रियंका पाल

धनबाद. धनबाद प्रखंड अंतर्गत पांडरकनाली दक्षिण पंचायत के चिरुडीह बस्ती में जेएसपीएलएस के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित महिला समूह का एक कार्यक्रम आयोजित की गयी.

 कार्यक्रम का शुभारंभ जिप सदस्य प्रियंका पाल एवं प्रखंड प्रमुख भानु प्रताप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन राजीव महतो और धन्यवाद ज्ञापन टिंकू रवानी ने किया.  

मौके पर आठ महिला समूहों के अध्यक्ष व सचिव और सदस्यों घोषणा की गयी. साथ ही महिलाओं के बीच रजिस्टर का वितरण किया गया.  

इस अवसर पर जिप सदस्य श्रीमती पाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान व उनके जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही हैं. सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक निर्णय लिए हैं.  

मौके पर पंचायत के मुखिया योगेंद्र दास, गांधारी रजवार, राजीव महतो, नरेश महतो, कैलाश महतो, सुनील ओझा, सुभाष रवानी, टिंकू देवी, सुशीला देवी, गुलसन आरा, सुमन कोरा, बसन्ती देवी, कुंती देवी, सीता देवी, बबिता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, मालती देवी आदि उपस्थित थे.