योगी कैबिनेट का विस्तार, 23 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल, सुरेश राणा का प्रमोशन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ. योगी कैबिनेट में 23 नए मंत्री बनाए गए हैं. कुछ मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है और कुछ नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी गई है. 23 मंत्रियों में 6 को कैबिनेट, 6 को स्वतंत्र प्रभार और 12 को राज्यमंत्री बनाया गया है. योगी सरकार के कैबिनेट में 885 दिनों के बाद यह पहला कैबिनेट का विस्तार है. सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह और अनिल राजभर का प्रमोशन कर इन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है.

भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री और कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाया गया है. जबकि नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रविन्द्र जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है. राज्य मंत्री के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह, धर्मेश लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने शपथ ग्रहण की है.

स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान और रवींद्र जायसवाल को शपथ दिलाई गई है. इसके अलावा स्वतंत्र प्रभार वाले 6 राज्य मंत्रियों को भी प्रमोट किया गया है. 6 राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार और 12 को नए राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है.  

कैबिनेट मंत्री

1-डॉ. महेंद्र सिंह
2-सुरेश राणा
3-भूपेंद्र सिंह चौधरी
4-अनिल राजभर
5-राम नरेश अग्निहोत्री
6-कमला रानी वरुण

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

7-नीलकांत तिवारी
8-कपिल देव अग्रवाल
9-सतीश द्विवेदी
10अशोक कटारिया
11-श्री राम चौहान
12-रवींद जायसवाल

राज्य मंत्री

13-अनिल शर्मा
14-महेश गुप्ता
15-आनंद स्वरूप शुक्ला
16-विजय कश्यप
17-डॉ. गिरिराज सिंह धर्मेश
18-लखन सिंह राजपूत
19-नीलिमा कटियार
20-चौधरी उदयभान सिंह
21-चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
22-रमाशंकर सिंह पटेल
23-अजीत सिंह पाल
 

Web Title : YOGI CABINET EXPANDS, 23 NEW FACES JOIN CABINET, SURESH RANA PROMOTED

Post Tags: