झारखंड निर्माण अभियान में 60 हजार लोगों को जोड़ेगी आम आदमी पार्टी

धनबाद. धनबाद जिला कार्यालय गोसाईडीह में प्रेस वार्ता का आयोजन आम आदमी पार्टी धनबाद जिला संयोजक डी. एन. सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रुप से आम आदमी पार्टी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सह हजारीबाग प्रमंडल प्रभारी दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए.  

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण अभियान चला रही है. इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश आम आदमी पार्टी झारखंड निर्माण अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान से जुड़ने के लिए 7070237070 पर मिस कॉल करें. मिस कॉल करते ही आप इस अभियान से जुड़ जाएंगे और अभियान से संबंधित जानकारी आपको मैसेज के माध्यम से मिलते  रहेगी.  

बताया गया कि राज्य गठन का 20 वर्ष हो चला. 20 वर्ष की लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी आज राज्य में स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार की स्थिति बद से बदतर, किसान बेहाल है, रैयत परेशान है. कोयलांचल में किसानों की जमीन विकास के नाम पर लूटी जा रही है. लोग विस्थापित हो रहे हैं, आज विस्थापितों का कोई सुन नहीं रहा है.

 गांव- गरीब, मजदूर- किसान की ज्वलनशील मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी जनभागीदारी से इन समस्याओं के निदान के लिए संकल्पित है. इन विषयों को लेकर पूरे राज्य में पार्टी आंदोलन करेगी. झारखंड निर्माण अभियान आने वाले समय में झारखंड वासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी.  

जिला संयोजक डी. एन. सिंह ने कहा कि धनबाद जिला में 60 हजार साथियों को इस अभियान से आम आदमी पार्टी जुड़ेगी. इस अभियान को जिले के सभी गांव गांव में चलाया जाएगा. पूरे झारखंड में धनबाद अव्वल रहेगी. मौके पर जिला प्रवक्ता भास्कर सुमन, जिला कोषाध्यक्ष अनंत कुमार भोलू, साधना सूद, सलाउद्दीन अंसारी, अयूब, सुभाष सोरेन, रंजीत सोरेन, गोविंद, सद्दाम, एवं अन्य लोग उपस्थित थे.