दास बस्ती के बच्चों से मिली भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा, बच्चे के जन्मदिन पर काटा केक

धनबाद. बुधवार को  वासेपुर दास बस्ती में चल रहे वंचित और गरीब बच्चों के शिक्षा अभियान  साथी फोंडेशन में  प्रदेश की महिला मोर्चा भाजपा की कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा तथा धनबाद महिला मोर्चा की किरण सिंह बच्चों से मिली. संस्था के मेंबर के बच्चे की जन्मदिन सभी अतिथियों के साथ में केक काटकर मनाया गया.

बच्चों के बीच मिठाई, केक तथा चॉकलेट का वितरण भी किया. सभी बच्चो ने अतिथियों का आभार प्रकट कर  उनके  लिए शुभकामनाएं दी. इस कार्यक्रम में संस्था के संचालक इरफ़ान आलम, इसरत परवीन,मीनू परवीन शिक्षिका में रज़िया परवीन,पूजा,नेहा, विश्वजीत पंडित आदि मौजद थे.