महिला कांग्रेस के महिला न्याय सम्मेलन कार्यक्रम से महिला कांग्रेस ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष नदारद, महिला कांग्रेस में दिखी गुटबाजी

बालाघाट. महिला कांग्रेस के महिला न्याय सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मान किया गया है, लेकिन पार्टी के अंदर से ही अपनो के अपमान की आवाज भी सुनाई दी.  महिला कांग्रेस द्वारा 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के सिंधु भवन में महिला न्याय सम्म्ेलन का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुश्री हिना कावरे मुख्य अतिथि थी. जबकि जिलाध्यक्ष एवं विधायक संजय उइके, अनुभा मुंजारे, मधु भगत, विवेक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राटसिंह सरस्वार, प्रदेश महासचिव पुष्पा बिसेन, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अंजु जायसवाल, प्रदेश महासचिव नेहासिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुशीला सरोते विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी. वहीं कार्यक्रम आयोजक के रूप में महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष संध्या पटेल, कार्यवाहक ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मी वाघाड़े और नगर अध्यक्ष शानू राय मौजूद थी. जिसके आमंत्रण में ग्रामीण महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना लिल्हारे का नाम नहीं होने से वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची. महिला कांग्रेस के आमंत्रण में ग्रामीण महिला कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का नाम, लेकिन जिलाध्यक्ष का नाम नहीं होने को महिला कांग्रेस में गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है.

हालांकि इस मामले में महिला कांग्रेस कोआर्डिनेटर अंजु जायसवाल का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष और शहर जिलाध्यक्ष के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रचना लिल्हारे को कार्यक्रम के लिए संपर्क किए जाने के बावजूद उनके द्वारा कोई सहयोगात्मक रवैया नहीं दिखाया गया. जिसके कारण उनके आमंत्रण में नाम नहीं है. उन्हांेने कहा कि नियमानुसार कार्यक्रम उन्हें आयोजित करना था. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है. जबकि महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रचना लिल्हारे का कहना है कि मुझे किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई और कार्यक्रम से एक दिन पहले फोन आता है कि आपको कार्यक्रम में आना है. जबकि आमंत्रण में उनका नाम तक नहीं है. महिला कांग्रेस परायो का सम्मान और अपनो का अपमान कर रही है. वह यह बात संगठन में रखेगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी के कारण ही कांग्रेस कार्यकर्ता, निराश होकर पार्टी को छोड़कर जा रहा है.  

एक ओर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से लोकसभा चुनाव में दो-दो हाथ करने वाली कांग्रेस में जिस तरह से कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल पा रहा है, उससे कार्यकर्ताओ में चुनाव से पूर्व हताशा की स्थिति है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के जीत का आधार कार्यकर्ता था लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद निर्वाचित नेताओं ने कार्यकर्ताओं का सम्मान तो दूर उनकी सुध लेना भी छोड़ दिया है. यही कारण है कि कार्यक्रम आयोजनो में इस तरह की स्थिति दिखाई दे रही है, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संज्ञान में लेना चाहिए लेकिन इसकी अनदेखी कर कहीं ना कहीं पार्टी नेता ही पार्टी कार्यकर्ताओ को एकजुट करने में गंभीर दिखाई नहीं दे रहे है.

महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्र में भागीदारी को लेकर महिला कांग्रेस के महिला न्याय सम्मेलन में महिला बहनों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. बताया जाता है कि महिला न्याय कार्यक्रम, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल के निर्देशानुसार आयोजित कराया गया था. जिस कार्यक्रम का संचालन संचालन महिला कांग्रेस प्रवक्ता अधिवक्ता विद्या परिहारद्वारा किया गया.


Web Title : MAHILA CONGRESS RURAL MAHILA CONGRESS PRESIDENT ABSENT FROM MAHILA CONGRESSS MAHILA NYAY SAMMELAN PROGRAMME, FACTIONALISM SEEN IN MAHILA CONGRESS