अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष बने मनोज पारधी, महिला परिषद जिलाध्यक्ष बनी स्नेहा गुप्ता

बालाघाट. अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिया दो दिवसीय दौरे पर बालाघाट पहुंचे है, जहां 8 मई को बालाघाट के कमला नेहरू हाल में हिन्दू साथी सम्मेलन का आयोजन में डॉ प्रवीण भाई तोगडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद बालाघाट जिलाध्यक्ष के रूप में मनोज पारधी एवं राष्ट्रीय महिला परिषद जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती स्नेहा गुप्ता की घोषणा कर उन्हंे जिम्मेदारी सौपी गई.

इस दौरान विशिष्ट अतिथि आचार्य सुस्मितानंद अवधूत, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद केंद्रीय मंत्री प्रदीप गौर, प्रांतीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय महामंत्री बेटू चंदेल, प्रांत सह संगठन मंत्री ओमप्रकाश यादव, विभाग संगठन मंत्री गौरीशंकर भेलावे, जिला महामंत्री धनेन्द्र महानंद, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुड्डन खरे, जिला उपाध्यक्ष तरुण हरिनखेड़े, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मिलिंद ठाकरे, राष्ट्रीय बजरंग दल महामंत्री गजेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष चुनेंद्र सोनु बिसेन, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलामंत्री प्रदीप तिल्लासे, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला मंत्री हिम्मत बसेने, निलेश वघाड़े और समस्त जिले के विधानसभा अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Web Title : MANOJ PARDHI APPOINTED AS ANTARRASHTRIYA HINDU PARISHAD DISTRICT PRESIDENT, SNEHA GUPTA AS MAHILA PARISHAD DISTRICT PRESIDENT