मंत्री कावरे को मिली एक और जिम्मेदारी, कृषि कैबिनेट में हुए शामिल

बालाघाट. ‌मध्यप्रदेश में कृषक एवं कृषि से जुड़े मामलों को समग्र रूप से सम्मिलित कर योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद समिति कृषि कैबिनेट का गठन किया है. कृषि कैबिनेट में मंत्री परिषद के जिन सदस्यों को स्थान दिया गया है, उनमें आयुष स्वतंत्र प्रभार एवं जल संसाधन राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे भी शामिल किये गये है. राज्यमंत्री को यह एक और जिम्मेदारी मिली है. जो परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं अपितु बालाघाट जिला और संपूर्ण महाकौशल के लिए गर्व और गौरव की बात है कि अंचल को पुनः एक बार और एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. जिससे यहां स्वास्थ्य, सिंचाई के साथ, साथ अब कृषि के क्षेत्र में नव सौगातें मिलेगी.  

मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने बताया कि इस कैबिनेट में गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधि कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री गोपाल भार्गव, जल संसाधन मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि कल्याण विकास मंत्री कमल पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं  नर्मदा घाटी विकास मंत्री भारत सिंह कुशवाह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव और कृषि कल्याण एवं विकास राज्यमंत्री गिराज डंडोतिया भी शामिल किये गये है. मुख्य सचिव मप्र समिति के सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के समन्वयक होंगे.

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित

आयुष स्वतंत्र प्रभार व जल संसाधन मंत्री रामकिशोर कावरे को कृषि कैबिनेट का सदस्य नियुक्त किए जाने पर अपने आपको सम्मानित माना. वहीं इस सराहनीय और उल्लेखनीय कदम के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए भाजपा नेता देवीचरण पारधी, देवीशंकर टेम्भरे, राजेंद्रसिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष पुरनलाल ठाकरे, टिकेश  कटरे, चित्रसेन पारधी, जयसिंह नगपूरे, जितेंद्र चौधरी, संतोष शुक्ला, सुधीर चौधरी, शांतीलाल नगपुरे, बी. एफ. हिरवाने, प्रीतम बोपचे, संभल सिंह धुर्वे, शंकरलाल बघेल, तुलसीराम बघेल, शिवदयाल ऐड़े, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे, हट्टा मंडल अध्यक्ष नितेश सोनेकर, लामता मंडल अध्यक्ष राजेश मेश्राम, परसवाड़ा मंडल अध्यक्ष योगेश शरणागत सहित भाजपा कार्यकताओं और जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया है.

Web Title : MINISTER KAVRE GETS ANOTHER RESPONSIBILITY, JOINS AGRICULTURE CABINET