अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ निरसा अंचल चुनाव हुआ सम्पन्न, प्रमोद झा व रविन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

निरसा(बंटी झा) : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ निरसा 3 इकाई अंचल में संगठित चुनाव अरुण कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को मध्य विद्यालय शिवलीबाड़ी में संपन्न हुआ.   चुनाव पर्यवेक्षक विजय कुमार, अवनीकांत झा के देखरेख में किया गया. इस अवसर पर विनोद चौधरी, विनोद यादव, सुष्मिता देवी, श्वेता भारती, आभा कुमारी आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे. चुनाव में अध्यक्ष प्रमोद झा. उपाध्यक्ष मुराद हुसैन, शैलेंद्र कुमार. सचिव कन्हैया सिंह, संयुक्त सचिव विनोद यादव, विनोद कुमार चौधरी. संगठन मंत्री प्रमिला कुमारी, कोषाध्यक्ष अजीम अंसारी. जिला प्रतिनिधि मीना कुमारी, प्रसनजीत मुखर्जी, संतलाल बैठा सोहेल अख्तर, मीना कुमारी, विधानमंडल, मनसूर रहमान. राज्य प्रतिनिधि राजीव रंजन मिश्रा, सुनील भगत, पुरुषोत्तम कुमार सिंह व संजय सिंह हुए.


वही उत्कर्मीक मध्य विद्यालय मुग्मा बेलचढी निरसा 2 के प्रांगण में अखिल झारखंड प्राथमिक संघ का अंचल 2 का पूर्ण गठन हेतु बैठक बुलाई गई. जिसमें पर्यवेक्षक राम चंद्र मिश्रा एवं माखन चंद्र संधि की अधिकता में किया गया.   लोकतांत्रिक को अपनाते हुए अध्यक्ष पद में रविंद्र कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार मेहरा.   सचिव वासुदेव रवानी, संयुक्त सचिव सुदेशना दत्ता, अमित दास. कोषाध्यक्ष संतोष राय. संगठन सचिव सुरेंद्र कुमार. जिला प्रतिनिधि संजीव कुमार, अजय कुमार सिंह, सुमन कुमार, जयप्रकाश नारायण, सुरेश बाबू. राज्य प्रतिनिधि चितरंजन गोप, संतोष कुमार झा, कैलाश बिहारी राम रहे.