BJP : सवा लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य, 6 जुलाई से शरू होगा अभियान

धनबाद : संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी   धनबाद जिला की एक बैठक इंडस्ट्रीज एंड चेंबर ऑफ कॉमर्स जोड़ा फाटक के सभागार में पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई.   

 चंद्रशेखर सिंह ने कहा की जनसंघ के संस्थापक और हमारे प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीके जयंती अवसर पर 6 जुलाई 2019 को पूरे धनबाद जिले में सदस्यता अभियान कार्यक्रम प्रारंभ होगा. यह कार्यक्रम 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा 12 अगस्त से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता का कार्यक्रम चलेगा. सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 25 सदस्यों को सदस्यता दिलानी पड़ेगी.

सदस्यता अभियान के धनबाद जिला प्रभारी मानस प्रसून ने कहा कि धनबाद जिला में सदस्यता अभियान के सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है प्रत्येक मंडल में सदस्यता प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा हुई है और पूरा संगठन का सहयोग निश्चित रूप से इस कार्यक्रम की सफलता को ऐतिहासिक करेगा. भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने के लिए 89 80 80 80 80 पर मिस कॉल करके सदस्य बन सकते हैं.  

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. हमारी पार्टी को इतना बड़ा गौरव प्राप्त है धनबाद में भी पिछले सदस्यता अभियान में 1 लाख 94 हजार सदस्य बने थे. इस बार इन सभी सदस्यों को पुनः सदस्य बनते हुए सवा लाख नए सदस्य को धनबाद जिला में बनाना है.

जब हम एक नए सदस्य बनाते हैं तो उस सदस्य के साथ साथ उनका पूरा परिवार हमारी विचारधारा का समर्थक बन जाता है. इसका परिणाम भी सामने है की धनबाद जिले से 6 विधानसभा से चाहे वो धनबाद का लोकसभा सीट हो या गिरिडीह का हमें ऐतिहासिक मत प्राप्त हुआ है.

इस सदस्यता अभियान में 300000 से ज्यादा सदस्य के जुटने से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में धनबाद जिले के सभी6 विधानसभा सीट जीतने में सफल होगी साथ ही हमारे संगठन के कार्यों का विस्तार होगा. हमारा संगठन और मजबूत होगा. सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ आम जनमानस में काफी उत्साह और लगन है. हमें उन तक पहुंचने की आवश्यकता है.

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद नगर निगम के महापौर चन्द्रशेखर  अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान कार्यक्रम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कार्यक्रम साबित होगा. सदस्यता अभियान कार्यक्रम नींव को मजबूत करने वाला होता है हमारा वैचारिक आधार उतना ही मजबूत होगा. चुनाव में जीत दर्ज करने का मूल मंत्र सदस्यता अभियान की सफलता होता है. पूरे देश में माहौल अपने पक्ष में है निश्चित रूप से आप सबों की कर्मठता धनबाद जिले में संगठन पर्व सदस्यता अभियान को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगी नई सफलता प्रदान करेगी.

 सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल ने कहा की संगठन का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है. धनबाद जिला में हमेशा प्रत्येक कार्यों के साथ-साथ सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भी इतिहास रचा है निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी इस बार धनबाद जिला में सदस्यता अभियान के तहत पिछले सारे रिकॉर्ड को पार करेगी

 धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा की इस विधानसभा चुनाव में जो झारखंड में अबकी बार 65 पार का नारा है उस को सफल बनाने में सदस्यता अभियान कार्यक्रम मजबूती प्रदान करेगी. सदस्यता अभियान को ज्यादा से ज्यादा सफलता दिलाकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर हम सेवा करने का कार्य भी बढ़ा सकते हैं.

आज के कार्यक्रम का संचालन जिला के महामंत्री संजय झा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला के मीडिया प्रभारी तथा सदस्यता अभियान के धनबाद जिला के सह प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने किया.

आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीमान हरिप्रसाद प्रकाश लाटा, झरिया विधायक श्रीमान संजीव सिंह जी की पत्नी श्रीमती रागिनी सिंह जी, जिला परिषद के अध्यक्ष श्रीमान रॉबिन गोराईं, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अर्पणा सेन गुप्ता जी जिला 20 सूत्री  के उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, चिरकुंडा नगर निगम के अध्यक्ष डब्लू बावरी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामदेव महतो, धर्मजीत सिंह देवाशीष पाल, जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, सावित्री पासवान स्वरूप भट्टाचार्य मोहन कुंभकार पिंटू अग्रवाल समिता सिंह अमलेश सिंह बबलू फरीदी संतलाल प्रमाणिक अमृत दास पप्पू साव सुनील उरांव सुधा मिश्रा, शैलेंद्र मंडल, विजय सिंह आशीष मुखर्जी, रति रंजन गिरि दिलीप भारती, राजाराम पासवान खिरोंधर मंडल, रणजीत सिंह अनिल यादव, समीर साहू, धनेश्वर महतो,प्रभात मिश्रा,डा सी पी सिंह,ललन मिश्रा,दीलिप सिंह,प्रीतपाल सिंह अजमानी शामिल थे

Web Title : BJP AIMS TO CREATE 1.25 LAKH NEW MEMBERS, CAMPAIGN TO BE LAUNCHED FROM 6TH JULY

Post Tags:

P N Singh